त्योहार

Indian Army Day 2025: इंडियन आर्मी डे पर पीएम मोदी ने वीर सैनिकों को दी शुभकामनाएं, भारतीय सेना के अटूट साहस को किया सलाम

आज देश में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है. 15 जनवरी को मनाए जा रहे 77वें सेना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना दिवस को शुभकामनाएं दी हैं.

Indian Army Day 2025: इंडियन आर्मी डे पर पीएम मोदी ने वीर सैनिकों को दी शुभकामनाएं, भारतीय सेना के अटूट साहस को किया सलाम
इंडियन आर्मी डे 2025 (Photo Credits: X)

Indian Army Day 2025: आज देश में भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जा रहा है. 15 जनवरी को मनाए जा रहे 77वें भारतीय सेना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारतीय सेना दिवस को शुभकामनाएं दी हैं. एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है- आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना (Indian Army) के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है. हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं, जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. पीएम मोदी ने वीर जवानों को सलाम करते हुए कहा है कि भारतीय सेना की समर्पण भावना और विभिन्न चुनौतियों का पेशेवर तरीके से सामना करने की क्षमता ने सेवा के उच्च मानदंड स्थापित किए हैं. एक संगठित, अनुशासित और सशक्त सेना के तौर पर भारतीय सेना ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यह भी पढ़ें: Indian Army Day 2025 Wishes: भारतीय सेना दिवस पर ये WhatsApp Stickers और HD Wallpapers भेजकर दें बधाई

पीएम मोदी ने भारतीय सेना के अटूट साहस को किया सलाम

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).