News

Maharastra Tourist Video: शर्मनाक! सिंहगढ़ फोर्ट पर युवकों ने किया विदेशी पर्यटक को परेशान, गालियां देने के लिए कहा, वीडियो आया सामने

महाराष्ट्र के सिंहगढ़ किले को देखने के लिए रोजाना देश विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसने अतिथि देवो भव का अपमान किया है.

Maharastra Tourist Video: शर्मनाक! सिंहगढ़ फोर्ट पर युवकों ने किया विदेशी पर्यटक को परेशान, गालियां देने के लिए कहा, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@ThePuneMirror)

सिंहगढ़, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सिंहगढ़ किले को देखने के लिए रोजाना देश विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसने अतिथि देवो भव का अपमान किया है. इस वीडियो में देख सकते है की कुछ युवक एक विदेशी पर्यटक को गालियां देने के लिए कह रहे है. जबकि उसको वह भाषा भी नहीं आ रही थी.

इस दौरान इस विदेशी पर्यटक ने भी इनसे उलझना ठीक नहीं समझा. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है और लोगों ने इन युवकों पर कार्रवाई की मांग की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @ThePuneMirror नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Agra Shocker: शर्मनाक! ताजमहल घूमने आई विदेशी पर्यटक से सेल्समैन ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विदेशी पर्यटक को युवकों ने सिखाई गाली

क्या है पूरा मामला?

ये पूरी घटना सिंहगढ़ फोर्ट की है. जहांपर विदेश  से एक पर्यटक आया हुआ था. इस दौरान इस पर्यटक से कुछ युवकों ने बात की और उसे गालियां देने के लिए कहा. इस दौरान युवकों ने उसे गालियां सिखाई तो उसने भी गालियां दी. जब पर्यटक गालियां देने की कोशिश करने लगा तो ये युवक हंसने लगे, जिसके कारण पर्यटक को समझ में आ गया कि कुछ गलत हो रहा है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

अतिथि देव भव ये भारत की संस्कृति है. लेकिन ऐसे लोगों के कारण महाराष्ट्र की प्रतिमा धूमिल होती है. इस घटना के बाद पर्यटक ने कहा की , हम अब दोबारा यहां नहीं आएंगे. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इन युवकों पर कार्रवाई की मांग भी की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).