Sachin Tendulkar on Yashasvi Jaiswal’s Dismissal: IND बनाम ENG दूसरे टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल, जानिए सचिन तेंदुलकर ने Reddit पर बताया इसके पीछे का कारण, यहां देखें पोस्ट
टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 107 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वे बेन स्टोक्स की गेंद पर कट शॉट लगाते हुए जेमी स्मिथ के सुरक्षित हाथों में कैच दे बैठे. सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपनी राय देते हुए लिखा, "यशस्वी के आउट होने की वजह यह थी कि कट शॉट खेलते समय उनका बैकफुट गेंद से संपर्क के वक्त ऑफ स्टंप की ओर जाने के बजाय लेग स्टंप की ओर बढ़ रहा था."
Sachin Tendulkar on Yashasvi Jaiswal’s Dismissal: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक, शायद सबसे बेहतरीन, सचिन तेंदुलकर ने Reddit पर उस पल का विश्लेषण किया जब यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test 2025, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी) की पहली पारी में आउट हुए. सचिन तेंदुलकर, जो अब Reddit के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इस प्लेटफॉर्म पर बताया कि कैसे यशस्वी जायसवाल आउट हुए. टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 107 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वे बेन स्टोक्स की गेंद पर कट शॉट लगाते हुए जेमी स्मिथ के सुरक्षित हाथों में कैच दे बैठे. सचिन तेंदुलकर ने इस पर अपनी राय देते हुए लिखा, "यशस्वी के आउट होने की वजह यह थी कि कट शॉट खेलते समय उनका बैकफुट गेंद से संपर्क के वक्त ऑफ स्टंप की ओर जाने के बजाय लेग स्टंप की ओर बढ़ रहा था."
सचिन तेंदुलकर ने बताई यशस्वी जायसवाल के आउट होने की वजह
The reason behind Yashasvi’s dismissal
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

