क्रिकेट

Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च की नई जर्सी, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और मोहम्मद शमी नए रेड-ब्लू किट में आए नजर (Watch Video)

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो में टीम के नए स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम और भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नई जर्सी पहने हुए नजर आए. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी IPL 2026 में लखनऊ टीम की ताकत बढ़ाने वाले हैं.

Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च की नई जर्सी, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और मोहम्मद शमी नए रेड-ब्लू किट में आए नजर (Watch Video)

Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी नई जर्सी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है. इस बार टीम ने अपने किट के डिजाइन में बड़ा बदलाव करते हुए रेड और ब्लू स्ट्राइप्स का आकर्षक कॉम्बिनेशन पेश किया है, जो पिछले सीजन की जर्सी से काफी अलग और नया लुक देता है. England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो में टीम के नए स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम और भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नई जर्सी पहने हुए नजर आए. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी IPL 2026 में लखनऊ टीम की ताकत बढ़ाने वाले हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इससे पहले IPL 2026 से पहले अपना नया फ्रेंचाइजी लोगो भी लॉन्च किया था, जिससे यह साफ हो गया था कि टीम इस सीजन में नई पहचान और नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरने वाली है. नई जर्सी का रेड और ब्लू स्ट्राइप्ड डिजाइन टीम के लिए एक ताजा शुरुआत का संकेत माना जा रहा है.

फैंस को अब उम्मीद है कि नए खिलाड़ियों और नई जर्सी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और खिताब की मजबूत दावेदार बनेगी.

एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए नई जर्सी का अनावरण किया

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2026 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).