Jabalpur Railway Station: जबलपुर में भारी बारिश! तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन के स्टॉल का फ्रिज ट्रैक पर गिरा, बड़ा हादसा टला;VIDEO
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जमकर बारिश हो रही है. लेकिन मंगलवार रात को शहर के रेलवे स्टेशन पर रखे स्टॉल का फ्रिज तेज हवाओं के कारण सीधे जाकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया.
जबलपुर, महाराष्ट्र: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जमकर बारिश हो रही है. लेकिन मंगलवार रात को शहर के रेलवे स्टेशन पर रखे स्टॉल का फ्रिज तेज हवाओं के कारण सीधे जाकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है की तेज हवाओं के कारण कई सामान इधर उधर उड़ रहा है और इसी दौरान एक भारी भरकम फ्रिज अपनी जगह से सरकते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर गिरता है. गनीमत है कि इस दौरान ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना का वीडियो सामने सामने आया है. जहां दुकानदार के साथ फ्रिज जाकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Jabalpur Road Accident: एमपी के जबलपुर में जीप की बस से भीषण टक्कर, महाकुंभ से घर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं पल भर में मौत, 2 जख्मी (Watch Video)
रेल ट्रैक पर गिरा फ्रिज
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्टेशन पर तेज हवाओं ने मचाई तबाही, तेज हवाओं के कारण रेल की पटरियों पर जा गिरा फ्रिज.
- सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक से फ्रिज को हटाया.
- गनीमत रही की उस समय ट्रैक पर कोई ट्रैन नहीं आ रही थी...#MadhyaPradesh #Jabalpur… pic.twitter.com/tiT3Hbkt6k
— Nedrick News (@nedricknews) July 3, 2025
प्लेटफॉर्म से खिसकते हुए ट्रैक पर पहुंचा फ्रिज
घटना के वक्त स्टेशन पर मौजूद एक कन्फेक्शनरी दुकान के बाहर यह फ्रिज रखा हुआ था. अचानक तेज हवा का झोंका ऐसा आया कि फ्रिज प्लेटफॉर्म से सरकता हुआ सीधे पटरियों पर जा गिरा.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता.
बड़ा हादसा टला
राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई ट्रेन स्टेशन पर नहीं आ रही थी, वरना यह फ्रिज एक गंभीर हादसे का कारण बन सकता था. तेज रफ्तार ट्रेन अगर ट्रैक पर पड़े फ्रिज से टकरा जाती, तो इससे ट्रेन को नुकसान, पटरी से उतरने का खतरा, और यात्रियों को चोटें तक आ सकती थीं.
रेलवे ट्रैक से तुरंत हटाया गया फ्रिज
जैसे ही रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना मिली, तुरंत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फ्रिज को हटाकर पटरियों को साफ कराया.रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से कोई बड़ा व्यवधान या दुर्घटना टल गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

