देश

यमुना नदी जल स्तर में दो दिनों बाद खतरे की निशान से नीचे, पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में हुई थी बढ़ोतरी

यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद गिरावट शुरू हुई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है. यमुना के जल स्तर के 206.60 मीटर को छूने के बाद बुधवार दोपहर बाद से इसमें गिरावट होनी शुरू हुई. उत्तर भारत में बारिश होने व हरियाणा के हथिनि कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हुई थी.

यमुना नदी जल स्तर में दो दिनों बाद खतरे की निशान से नीचे, पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में हुई थी बढ़ोतरी
यमुना नदी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली : यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद गिरावट शुरू हुई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है. हालांकि, यह अभी भी चेतावनी के निशान से ऊपर है और दोपहर में 204.78 मीटर के स्तर पर बह रही थी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यमुना के जल स्तर के 206.60 मीटर को छूने के बाद बुधवार दोपहर बाद से इसमें गिरावट होनी शुरू हुई.

नदी का जल स्तर सोमवार रात 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था और अधिकारियों को आशंका थी कि यह स्तर बुधवार तक 207 मीटर पर चला जाएगा. बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार तड़के नदी का रुझान तेज रहा.

यह भी पढ़ें : हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वे, बारिश में कमी आने के कारण यमुना नदी का जल स्तर हुआ कम

अधिकारी ने कहा, "जल स्तर, जो 206.60 मीटर पर स्थिर था, उसमें दोपहर बाद से गिरावट दिखाई देने लगी. पानी कम हो रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर है और हम इस पर नजर बनाए हुए हैं." उत्तर भारत में बारिश होने व हरियाणा के हथिनि कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).