Side Effects of Tea: गर्मियों में भी नहीं छूट रही चाय की आदत? टी लवर्स जान लें इसके नुकसान
क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में चाय पीना आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है? क्या आप जानते हैं कि गर्मी में चाय आपकी सेहत पर कई तरह से बुरा असर डाल सकता है?
Side Effects of Tea: गर्मियों में भी चाय की चुस्की लेने की आदत बहुतों को होती है. हममें से ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत एक कप गरमा-गरम दूध वाली चाय से करते हैं. चाय की खुशबू ही हमारे मूड को बदल देती है. अदरक, इलायची डालकर बनाई गई चाय का स्वाद और भी मजेदार हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में चाय पीना आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है? क्या आप जानते हैं कि गर्मी में चाय आपकी सेहत पर कई तरह से बुरा असर डाल सकता है?
स्वाद के चक्कर में अगर आप दिन में कई बार चाय पीते हैं, तो यह आदत शरीर को डीहाइड्रेट करने से लेकर पाचन तंत्र तक को प्रभावित कर सकती है. आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में चाय पीने के नुकसान किन-किन रूपों में सामने आ सकते हैं.
1. शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
गर्मियों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, क्योंकि पसीने के जरिए बहुत सारा पानी बाहर निकलता है. ऐसे में अगर आप बार-बार चाय पीते हैं, तो शरीर और भी ज्यादा डीहाइड्रेट हो सकता है. चाय में मौजूद कैफीन पेशाब बढ़ाता है, जिससे शरीर से पानी बाहर निकलता है और आपको थकावट, चक्कर या सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
क्या सिरदर्द बन सकता है आत्महत्या का कारण? 25 साल की स्टडी में मिला चौंकाने वाला जवाब.
2. पाचन तंत्र पर असर
गर्मियों में जब शरीर पहले से ही गर्म होता है, तब चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है. खासकर खाली पेट चाय पीना पेट में जलन और सूजन पैदा कर सकता है. लगातार ऐसा करना अल्सर या एसिड रिफ्लक्स जैसी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है.
3. नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
चाय में मौजूद कैफीन गर्मियों में नींद को और भी ज्यादा प्रभावित करता है. तेज गर्मी में जब शरीर को आराम की ज़रूरत होती है, तब कैफीन के कारण बेचैनी, चिड़चिड़ापन और अनिद्रा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. यह आपकी मानसिक शांति को भी बाधित कर सकता है.
4. ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर खतरा
गर्मियों में ब्लड प्रेशर तेजी से ऊपर-नीचे हो सकता है. ऐसे में ज्यादा चाय पीना, खासकर जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है. कैफीन दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है और अधिक सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है.
5. गर्मी में शरीर का तापमान और बढ़ाता है
चाय पीने से शरीर का आंतरिक तापमान भी बढ़ जाता है, जिससे आपको ज्यादा पसीना आ सकता है और चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. यह खासकर तब और खतरनाक हो सकता है जब आप धूप में काम करते हैं या बाहर जाते हैं.
तो क्या करें? चाय की जगह क्या बेहतर है
गर्मी में अगर आप दिन की शुरुआत किसी पेय से करना चाहते हैं, तो नींबू पानी, नारियल पानी, ठंडी छाछ या हर्बल टी जैसे विकल्प ज़्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. अगर चाय पीना बहुत जरूरी हो, तो इसे दिन में एक बार, हल्की और बिना ज्यादा चीनी-दूध के लें.
चाय स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन गर्मियों में इसकी अधिकता सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए थोड़ा ध्यान दें और चाय की आदत की जगह स्वस्थ्य को चुनें.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है. अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

