बॉलीवुड

'Kesari Chapter 2' Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले हफ्ते में कमाए 46.54 करोड़, वीकेंड में उछाल की उम्मीद

अक्षय कुमार की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ ने पहले हफ्ते में 46.54 करोड़ का सम्मानजनक कलेक्शन दर्ज किया है. फिल्म ने खासतौर पर अर्बन मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को आकर्षित किया, जबकि ग्रामीण इलाकों और मास पॉकेट्स में रिस्पॉन्स अपेक्षाकृत धीमा रहा.

'Kesari Chapter 2' Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले हफ्ते में कमाए 46.54 करोड़, वीकेंड में उछाल की उम्मीद
Kesari Chapter 2, Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram )

'Kesari Chapter 2' Box Office Collection: अक्षय कुमार की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ ने पहले हफ्ते में 46.54 करोड़ का सम्मानजनक कलेक्शन दर्ज किया है. फिल्म ने खासतौर पर अर्बन मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को आकर्षित किया, जबकि ग्रामीण इलाकों और मास पॉकेट्स में रिस्पॉन्स अपेक्षाकृत धीमा रहा. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने 7.84 करोड़ की ओपनिंग ली, शनिवार और रविवार को कमाई में उछाल आया – क्रमशः 10.08 करोड़ और 11.70 करोड़. वीकडे में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म की कुल कमाई 46.54 करोड़ तक पहुंच गई. Kesari Chapter 2 Review: जलियांवाला बाग की चीख बनकर लौटी 'केसरी चैप्टर 2', अक्षय कुमार और आर माधवन ने भरा हर सीन में जोश और जज्बा

फिल्म की टीम ने थिएटर फुटफॉल बढ़ाने के लिए BOGO (Buy One Get One) फ्री टिकट ऑफर की शुरुआत की, जो चुनिंदा शहरों में शुक्रवार को लागू किया गया था. इससे दूसरे वीकेंड में ऑडियंस बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म ‘Kesari Chapter 2’ अब अपने दूसरे वीकेंड की ओर बढ़ रही है और ट्रेंड के अनुसार शनिवार व रविवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

'केसरी चैप्टर 2' का कारोबार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पहले शुक्रवार को 7.84 करोड़, शनिवार को 10.08 करोड़, रविवार को 11.70 करोड़, सोमवार को 4.50 करोड़, मंगलवार को 5.04 करोड़, बुधवार को 3.78 करोड़ और गुरुवार को 3.60 करोड़ की कमाई हुई. इस तरह 'Kesari Chapter 2' ने पहले हफ्ते में कुल 46.54 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. अब देखना होगा कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में कितनी मजबूती से टिक पाती है और क्या यह 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ पाएगी या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).