Viral Video: पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय स्कॉर्पियो का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी महिला, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय स्कॉर्पियो का दरवाजा अचानक खुल जाता है, जिसके चलते महिला धड़ाम से सड़क पर जा गिरती है.
Viral Video: गाड़ी चलाते समय जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है, इसलिए लोगों को अक्सर सावधानी से वाहन चलाने का सुझाव दिया जाता है. तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के अलावा गाड़ी के दरवाजे को ठीक तरह से लॉक करने की सलाह भी दी जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय स्कॉर्पियो (Scorpio) का दरवाजा अचानक खुल जाता है, जिसके चलते महिला धड़ाम से सड़क पर जा गिरती है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल (Nepal) का है, जिसमें महिला तेज रफ्तार फोर व्हीलर से सड़क पर गिरती हुई नजर आ रही है.
इस वीडियो को @nebresultandnews0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कुछ लोग जहां ड्राइवर को दोषी ठहरा रहे हैं तो कई लोग इसमें महिला की गलती बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- इसमें ड्राइवर की गलती नहीं है, महिला खुद से दरवाजा बंद कर सकती थी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- सीट बेल्ट पहनो और सुरक्षित रहो. वहीं एक अन्य ने लिखा है- ड्राइवर को कोसने से अच्छा है कि आप सीट बेल्ट पहनना सीख लें. यह भी पढ़ें: Prayagraj: पति की बेवफाई का विरोध करने के लिए महिला कार के बोनट पर चढ़ी, धूमनगंज में 45 मिनट तक ट्रैफिक जाम किया, देखें वायरल वीडियो
चलती स्कॉर्पियो से नीचे गिरी महिला
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कॉर्पियो में दरवाजे के पास बैठी हुई है, लेकिन गाड़ी का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ था, इसलिए जब स्कॉर्पियो पहाड़ी रास्ते से गुजरती है तो अचानक से गाड़ी का दरवाजा खुल जाता है और महिला सीधे सड़क पर जा गिरती है. हालांकि गनीमत तो यह रही कि महिला को किसी तरह से चोट नहीं आती है और वो बाल-बाल बच जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

