Simple Mehndi Designs: अपने त्योहारी सीजन को खूबसूरत मेहंदी से बनाएं खास, हाथों पर रचाएं ये सिंपल डिजाइन्स
तीज-त्योहारों या फिर शादी-ब्याह जैसे फेस्टिव सीजन के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारियों में जुट जाती हैं. महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाने के लिए इंटरनेट पर खूबसूरत डिजाइन्स की तलाश में जुट जाती हैं, ताकि वो अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकें. ऐसे में अपने त्योहारी सीजन को खास बनाने के लिए आप भी अपने हाथों पर मेहंदी के ये खूबसूरत और सिंपल डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं.
Simple Mehndi Designs: हमारे देश में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और साल भर में यहां कई त्योहार मनाए जाते हैं. रंग-बिरंगे त्योहारों (Festivals) की सबसे खास बात तो यह है कि इनमें अनेकता में एकता की अद्भुत झलक देखने को मिलती है, इसलिए हर त्योहार को लोग एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. त्योहारों को मनाने के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं, घरों की खास तरीके से साज-सजावट की जाती है, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. महिलाओं और लड़कियों में त्योहारों को लेकर खास उत्साह देखने को मिलती है, क्योंकि वो सजने-संवरने के साथ-साथ अपने हाथों में मेहंदी (Mehndi) रचाना बेहद पसंद करती है.
तीज-त्योहारों या फिर शादी-ब्याह जैसे फेस्टिव सीजन के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारियों में जुट जाती हैं. महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाने के लिए इंटरनेट पर खूबसूरत डिजाइन्स की तलाश में जुट जाती हैं, ताकि वो अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकें. ऐसे में अपने त्योहारी सीजन को खास बनाने के लिए आप भी अपने हाथों पर मेहंदी के ये खूबसूरत और सिंपल डिजाइन्स (Simple Mehndi Designs) को ट्राई कर सकती हैं. यह भी पढ़ें: Easy Simple Mehndi Designs: किसी भी मौके को मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से बनाएं खास, हथेलियों पर रचाएं ये आसान डिजाइन्स
लेटेस्ट सिंपल मेहंदी डिजाइन
सिंपल और मनमोहक मेहंदी डिजाइन
आसान अरेबिक मेहंदी डिजाइन
मेहंदी 2025 सिंपल डिजाइन
सिंपल और आसान मेहंदी डिजाइन
गौरतलब है कि हाथों या पैरों में मेंहदी रचाना शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसे महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है. यही वजह है कि खास पर्वों की शुभता बढ़ाने के लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर मेहंदी लगाती हैं तो कई महिलाएं इंटरनेट पर डिजाइन्स को देखकर अपने हाथों पर रचाती हैं. आप भी इन मेहंदी डिजाइन्स को अप्लाई करके अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाएं और अपने फेस्टिव सीजन को खास बनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

