मनोरंजन

‘Kyunki… Har Ek Saas Zaroori Hoti Hai’ Premiere: फीलमची भोजपुरी की तीसरी फिल्म ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 26 अप्रैल को होगा महा धमाका!

भोजपुरी दर्शकों के लिए धमाकेदार मनोरंजन का पिटारा खोलते हुए, फीलमची भोजपुरी अपने ‘5 साल – महा धमाल’ उत्सव के तहत एक और शानदार तोहफा लेकर आ रहा है.

‘Kyunki… Har Ek Saas Zaroori Hoti Hai’ Premiere: फीलमची भोजपुरी की तीसरी फिल्म ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 26 अप्रैल को होगा महा धमाका!
Kyunki Har Ek Saas Zaroori Hoti Hai (Photo Credits: Filamchi Bhojpuri)

‘Kyunki… Har Ek Saas Zaroori Hoti Hai’ Premiere: भोजपुरी दर्शकों के लिए धमाकेदार मनोरंजन का पिटारा खोलते हुए, फीलमची भोजपुरी अपने ‘5 साल – महा धमाल’ उत्सव के तहत एक और शानदार तोहफा लेकर आ रहा है. फीलमची की तीसरी खुद की बनाई फिल्म ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 अप्रैल को सिर्फ फीलमची भोजपुरी चैनल पर होगा. यह फिल्म चैनल की अनूठी और ज़मीन से जुड़ी कहानियों की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है.

इससे पहले फीलमची की दो खुद की बनाई गई फिल्में – ‘सास कमाल, बहू धमाल’ और ‘बड़की भाभी’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. इन फिल्मों को ना केवल पहली बार में ज़बरदस्त दर्शक संख्या मिली, बल्कि क्रिटिक्स ने इन्हें खूब सराहा. फिल्म ‘क्यूंकि…हरेक सास जरूरी होती है’ एक ऐसी कहानी है जो सास-बहू के रिश्ते को हास्य, इमोशन और सामाजिक मुद्दों के साथ दिखाती है. इसमें मुख्य भूमिकाओं में अपर्णा मलिक और लाडो मधुश्री हैं. कहानी की नायिका गौरी एक पढ़ी-लिखी, समझदार लड़की है जो अपनी चालाक और अनुभवहीन सास के साथ रहकर रिश्तों को संवारती है.

देखें ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का प्रोमो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filamchi Bhojpuri (@filamchibhojpuri)

लाडो मधुश्री कहती हैं – “फिल्मची पर बनी हर फिल्म कुछ अलग, कुछ नया लेकर आती है. ये सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच को बदलने का माध्यम है – और ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ तो बिल्कुल वैसी ही है. यह फिल्म सास-बहू के रिश्तों को एक नये, हंसी-खुशी और हास्य से भरपूर अंदाज़ में पेश करती है. हर परिवार के लिए यह फिल्म देखना एक अलग ही अनुभव होगा.”

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aparnna Mallik (@aparnna.mallik)

फिल्म की एक और अहम कलाकार जे. नीलम ने कहा – “मेरे लिए यह फिल्म सिर्फ एक सास-बहू की कहानी नहीं, बल्कि महिलाओं के आपसी रिश्तों को समझने और उन्हें एक नया दृष्टिकोण देने की कोशिश है. फिल्मची के साथ काम करना हमेशा मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण रहा है – और मुझे गर्व है कि इस चैनल की तीसरी ओरिजिनल फिल्म का हिस्सा बनी.”

इसी दौरान फिल्म ‘क्यूंकि... हर एक सास प्रतियोगिता’ के विजेताओं की भी घोषणा होगी, जिसमें लाखों प्रविष्टियां आई हैं. ये मज़ेदार वीडियो फिल्म के दौरान दिखाए जाएंगे. तो देखना ना भूलें – 26 अप्रैल को, सिर्फ फिल्मची भोजपुरी पर – ‘क्यूंकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर. और बन जाइए ‘5 साल – महा धमाल’ का हिस्सा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).