देश

VIDEO: 'कोई मर गया है क्या?': नोएडा में लैम्बॉर्गिनी कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-94 में एक लाल रंग की लैम्बॉर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे दो राहगीरों को टक्कर मार दी. यह हादसा एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास हुआ, जहां सुरक्षा हेलमेट और ऑरेंज जैकेट पहने हुए मजदूर काम कर रहे थे.

VIDEO: 'कोई मर गया है क्या?': नोएडा में लैम्बॉर्गिनी कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Photo- @sirajnoorani/X

Lamborghini Hits 2 Laborers in Noida: नोएडा के सेक्टर-94 में एक लाल रंग की लैम्बॉर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे दो राहगीरों को टक्कर मार दी. यह हादसा एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास हुआ, जहां सुरक्षा हेलमेट और ऑरेंज जैकेट पहने हुए मजदूर काम कर रहे थे. हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद लोग कार की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं.

एक व्यक्ति कार चालक से नाराजगी जाहिर करते हुए पूछता है, "स्टंट ज्यादा सीख लिए हो, तुम्हें पता है यहां कितने लोग मरे हैं?" इस पर कार चालक लापरवाही भरे अंदाज में जवाब देता है, "कोई मर गया है इधर?"

ये भी पढें: Noida: नोएडा के स्कूल में ऑटिज्म से पीड़ित लड़के के साथ मारपीट के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

नोएडा में लैम्बॉर्गिनी कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

घटना के बाद मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि वे अब खतरे से बाहर हैं. हादसे के दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी दिशा सड़क के दूसरी ओर हो गई. कार पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ''ड्राइवर ने कहा कि उसने हल्का एक्सीलेटर दबाया था, जिस पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने तंज कसते हुए पूछा, "क्या तुमने हल्का एक्सीलेटर दबाया?"

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्राइवर नशे में था या नहीं. फिलहाल, इस हादसे ने नोएडा में स्पोर्ट्स कार चलाने की लापरवाही और सड़कों पर बढ़ती रफ्तार को लेकर बहस छेड़ दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).