Rajasthan Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल, राजस्थान के जालौर से वीडियो आया सामने;VIDEO
राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक तेज रफ्तार बस से सड़क पर एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक तेज रफ्तार बस से सड़क पर एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.यह हादसा रानीवाड़ा रोड पर कोड़ी गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास हुआ. हादसे में ट्रैक्टर चालक सांवलाराम बुरी तरह घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांवलाराम बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था और ट्रैक्टर मोड़ ही रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने सीधे आकर टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गया.गनीमत है कि बस में सवार करीब 50 यात्री सुरक्षित रहे. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और उसे भीनमाल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया. ये भी पढ़े:Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार बस ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर
राजस्थान के जालोर में भीनमाल रानीवाड़ा में बस और ट्रैक्टर के बीच भयानक टक्कर. हादसे में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से हुआ घायल...#Rajasthan #Jalore #Accident #News #Viral#LatestNews #Nedricknews pic.twitter.com/l31xUPHii1
— Nedrick News (@nedricknews) July 15, 2025
हादसे का CCTV फुटेज वायरल
हादसे की पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर मोड़ते वक्त बस सीधे उसमें टकरा गई. यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग को लेकर चिंता जताई जा रही है.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहन जब्त कर लिए.पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

