गजब! डिलीवरी बॉय की जगह पिज्जा लेकर पहुंची पुलिस, दरवाजा खोलते ही लड़की के उड़ गए होश; जानें पूरा मामला (Watch Video)
पुलिस का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के दिमाग में डर, सख्ती या कानून का ख्याल आता है, लेकिन अमेरिका के एरिजोना राज्य में पुलिस ने कुछ ऐसा किया जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.
Tempe Police Pizza Delivery: पुलिस का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के दिमाग में डर, सख्ती या कानून का ख्याल आता है, लेकिन अमेरिका के एरिजोना राज्य में पुलिस ने कुछ ऐसा किया जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. यहां के दो पुलिसकर्मी न सिर्फ कानून के रखवाले बने, बल्कि पिज्जा डिलीवरी बॉय की भूमिका भी निभाई, और वो भी बड़े ही मज़ेदार अंदाज में. मामला टेम्पे पुलिस डिपार्टमेंट का है, जिन्होंने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक महिला के दरवाजे पर खड़े हैं, जिनके हाथ में एक बड़ा पिज्जा बॉक्स है.
पुलिस बनी पिज्जा डिलीवरी बॉय
When a delivery driver was arrested during a traffic stop, our officers made sure the pizza still got to the customer. The order was Hot-N-Ready, and the suspect was Caught-N-Steady. 🍕🚨 We’re committed to serving our community 24/7—whether it’s safety or pizza delivery! pic.twitter.com/mjwy9KXPIk
— Tempe Police Department (@TempePolice) July 12, 2025
दरवाजे पर पिज्जा लेकर पहुंची पुलिस
जैसे ही महिला दरवाजा खोलती है, एक अधिकारी मुस्कुराते हुए उससे पूछता है, "ब्रेंडी?" महिला हैरान होकर 'हां' कहती है. अधिकारी हंसता है और कहता है, "तुम्हारे ग्रबहब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हमने सोचा कि तुम्हें अपना पिज्जा मिल जाना चाहिए." फिर वह मजाक करता है, "यह अभी भी गरम होना चाहिए." महिला पहले तो चौंकती है, लेकिन फिर मुस्कुराती है और शुक्रिया कहती है.
वीडियो का कैप्शन भी बेहद दिलचस्प
टेम्पे पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन भी बेहद दिलचस्प था, “जब एक डिलीवरी ड्राइवर ट्रैफिक स्टॉप के दौरान गिरफ्तार हो गया, तो हमारे अफसरों ने यह सुनिश्चित किया कि पिज्जा ग्राहक तक पहुंचे. ऑर्डर था ‘Hot-N-Ready’, और संदिग्ध था ‘Caught-N-Steady’! हम 24/7 सेवा देने के लिए तैयार हैं , चाहे वो सुरक्षा हो या पिज्जा डिलीवरी.”
'कानून और भावनाएं दोनों संभालती है पुलिस'
इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और लोग टेम्पे पुलिस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अपने ऑफिसर्स पर गर्व है, धन्यवाद आपकी सेवा के लिए.” दूसरे ने लिखा, “सोचिए, पुलिस वाले दरवाजे पर पिज्जा लेकर खड़े हो जाएं – कितना बड़ा सरप्राइज होगा!” एक मजेदार और कमेंट आया, “लेकिन क्या ये 30 मिनट के अंदर पहुंचा?” तो किसी ने कहा, “पेट्रोलिंग अफसर सिर्फ सख्त नहीं होते, दिल के भी बहुत अच्छे होते हैं।”
इस छोटे से काम ने बता दिया कि पुलिस अगर चाहे तो जनता का भरोसा और दिल दोनों जीत सकती है. ऐसी इंसानियत भरी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि पुलिस सिर्फ डंडा नहीं चलाती, कभी-कभी पिज्जा भी पहुंचा देती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

