मनोरंजन

Fact Check: क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें फर्जी निकलीं. उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि उन्हें न तो हार्ट अटैक आया है और न ही वे अस्पताल में भर्ती हैं.

Fact Check: क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
संजय लीला भंसाली फैक्ट चेक (Photo Credit: LatestLY/File)

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर चल रही खबरें पूरी तरह से अफवाह साबित हुई हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल पोस्ट्स (Viral Posts) में दावा किया जा रहा था कि 24 फरवरी, 2026 को अपने 63वें जन्मदिन के मौके पर भंसाली को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, फिल्ममेकर (Film Maker) की टीम ने अब एक आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का पूरी तरह खंडन कर दिया है. यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा की झांकी दिखांएगे संजय लीला भंसाली, IFTDA ने जताया पीएम का आभार

टीम ने अफवाहों को बताया 'बेबुनियाद'

संजय लीला भंसाली की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘एसएलबी (SLB) के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं. इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.’ 'मनीकंट्रोल' और अन्य मीडिया संस्थानों ने भी सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि निर्देशक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके साथ ऐसी कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं हुई है.

जन्मदिन पर फैली गलत खबर

यह अफवाह तब शुरू हुई जब कुछ अनवेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स ने भंसाली के जन्मदिन पर उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर साझा की. देखते ही देखते कुछ डिजिटल मीडिया पोर्टल्स ने भी इसे सच मानकर कवर करना शुरू कर दिया, जिससे उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच चिंता का माहौल बन गया था. यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश; बताया कब तक रिलीज होंगे नए गाने (See Post)

वर्क फ्रंट पर सक्रिय हैं भंसाली

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं. 'हीरामंडी' की सफलता के बाद, वे अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी गलत खबरों ने उनकी टीम को तुरंत स्पष्टीकरण देने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल यह साफ है कि वायरल रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है और निर्देशक अपने काम में व्यस्त हैं.

दावा: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को उनके 63वें जन्मदिन पर हार्ट अटैक आया और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है?

निष्कर्ष: संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक नहीं आया है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती नहीं कराया गया है, ऐसा उनकी टीम के बयान में कहा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2026 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).