CM Hemant Soren's Birthday: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत नेताओं ने दी सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 10 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु की कामना करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.“
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे." कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने' एक्स' पोस्ट पर लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.“ यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया, हत्या के मामले में था अपने देश से फरार
झारखंड कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा, “बड़े भाई हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बाबा के निधन के बाद यह जन्मदिन आपके लिए आसान नहीं होगा. मैं जानता हूं, इस कठिन समय में आप पर कष्ट के पहाड़ टूट पड़े हैं और मन कितना बोझिल है. मैं दिल से आपके दर्द को महसूस कर रहा हूं और इस कठिन घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं. ऊपर वाले से दुआ है कि आपको इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दे और आप और भी मजबूत बनकर उभरें. आपका साहस और धैर्य ही इस कठिन समय में हम सभी के लिए प्रेरणा है. जन्मदिन पर मेरी यही प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके जीवन में शांति, शक्ति और संबल लेकर आए.“
बोकारो से विधायक स्वाति सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "झारखंड के यशस्वी, जनप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका नेतृत्व राज्य को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान कर रहा है. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफलता प्रदान करें ताकि आप यूं ही जनता की सेवा करते रहें. आपका जीवन प्रेरणादायी रहे और झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

