सना खान ने मेल्विन लुईस से किया ब्रेकअप, लगाया धोखा देने का आरोप
अभिनेत्री और 'बिगबॉस' की पूर्व प्रतिभागी सना खान (Sana Khan) ने सोशल मीडिया पर अपने और कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के अलगाव की घोषणा की है. अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है. एक लंबे पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "सच बोलने के लिए सामने आने में मुझे बहुत हिम्मत चाहिए थी.
अभिनेत्री और 'बिगबॉस' (Bigg Boss) की पूर्व प्रतिभागी सना खान (Sana Khan) ने सोशल मीडिया पर अपने और कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस (Melvin Loius) के अलगाव की घोषणा की है. अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है. एक लंबे पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "सच बोलने के लिए सामने आने में मुझे बहुत हिम्मत चाहिए थी. क्योंकि कई ऐसे लोग थे, जिन्हें इस रिश्ते पर भरोसा था और उन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे वह नहीं मिला जो मुझे चाहिए था. वह आदमी गंदगी से भरा है और घृणा के लायक है, दुर्भाग्यवश मुझे यह पता चलने में एक साल लग गया, क्योंकि मैं उस पर आंख बंद कर विश्वास करती थी."
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे अपने लिए फैसला करना पड़ा, क्योंकि अगर मैं न करती तो कोई न करता. वह बहुत बड़ा धोखेबाज और झूठा है और यह काम वह सभी के साथ करता है." ये भी पढ़ें: सना खान ने दिल्ली के लड़कों के लिए कह दी ऐसी बात, सब हो जाएंगे नाराज
अभिनेत्री ने आगे कहा, "उसने मई/जून से ही कई लड़कियों के साथ मुझे धोखा दिया, लेकिन एक लड़की जिसे मैं जानती थी, उसने मुझे चौंका दिया. वह मुझसे शादी करना चाहता था, बच्चे चाहता था और वह मेरे बेटे और बेटी को क्या सीख देता?" ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप? ये शख्स बना वजह! मीडिया रिपोर्ट्स
टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा, "भले ही मैं शारीरिक तौर पर रिश्ते से बाहर आ चुकी हूं, लेकिन मानसिक और भावनात्मक तौर पर मैं अब भी उसमें हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं अब किसी भी पुरुष पर भरोसा कर पाउंगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

