बॉलीवुड

सना खान ने दिल्ली के लड़कों के लिए कह दी ऐसी बात, सब हो जाएंगे नाराज

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली (Delhi) पहुंची थी. वहां पर उनकी रैंप वॉक के दौरान कई लोग उन्हें चीयर करते हुए नजर आए लेकिन सना खान ने दिल्ली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो वहां के लोगों को जरा भी पसंद नहीं आएगा

सना खान ने दिल्ली के लड़कों के लिए कह दी ऐसी बात, सब हो जाएंगे नाराज
सना खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली (Delhi) पहुंची थी. वहां पर उनकी रैंप वॉक के दौरान कई लोग उन्हें चीयर करते हुए नजर आए लेकिन सना खान ने दिल्ली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो वहां के लोगों को जरा भी पसंद नहीं आएगा. सना का कहना था कि वह इस बात से हैरान रह गई कि दिल्ली के लोग कितना ओवरड्रेस करते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सना ने कहा कि, "दिल्ली का अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट है. कुछ लोग यहां पर बहुत ओवरड्रेस्ड होते हैं."

इसके आगे सना ने कहा कि, "मुंबई में ऐसा नहीं होता है और यह मेरे लिए एक कल्चर शॉक था. लड़कियां तब भी अच्छे कपड़े पहनती हैं. लेकिन मेरा मानना है कि ज्यादातर लड़कों को एक स्टाइलिस्ट की जरुरत है." जाहिर सी बात है कि दिल्ली के लड़के ये बयान सुनकर नाराज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- बिग बॉस कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने इस तरह मनाया क्रिसमस का त्योहार, देखें तस्वीरें और वीडियो

आपको बता दें कि सना खान 'बिग बॉस सीजन 6' में नजर आई थी. शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था. सना बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने फिल्म 'वजह तुम हो' में अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ गुरमीत चौधरी और जरीन खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे. फिल्म 16 दिसंबर, 2016 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).