बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप? ये शख्स बना वजह! मीडिया रिपोर्ट्स 

फिल्म 'धड़क' से ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर को लेकर खबर आ रही है कि उनका और बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर का ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों के बीच एक शख्स के आ जाने के चलते इनके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो गई.

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप? ये शख्स बना वजह! मीडिया रिपोर्ट्स 
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर को लेकर खबर आ रही है कि उनका और बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर का ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों के बीच एक शख्स के आ जाने के चलते इनके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो गई. यही वजह है कि इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला करते हुए दूरी बनाना शुरू कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कपूर और अक्षत रंजन (Akshat Ranjan) की कुछ फोटोज मीडिया में वायरल हुईं थी जिसमें ये एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए थे. कहा जा रहा है कि इन फोटोज को देखने के बाद ईशान को काफी बुरा लगा है और वो जाह्नवी-अक्षत की बढ़ती नजदीकी से नाराज हैं.

ऐसे में इन दोनों ने प्रोफेशनल कारणों के चलते अलग होने का फैसला किया है. फिल्म 'धड़क' की शूटिंग सेट से अपने एक दूसरे के करीब आने वाले ईशान और जाह्नवी ने अक्सर अपने रिलेशनशिप को कबूल करने से इनकार किया है.

लेकिन ये कई बार एक साथ डिनर आउटिंग्स पर और टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. ऐसे में इनके बीच रिलेशनशिप की काफी खबर मीडिया में पढ़ने को मिली. लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये दोनों अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं और इसी के चलते एक दूसरे से इन्होंने दूरी बनाना शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).