LAC से पीछे हटी चीनी सेना, कांग्रेस बोली, क्या पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक के दौरान दिए बयान को वापस लेने के साथ मांगेगे माफी ?
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा अपने बयान को लेकर यहीं पर नहीं रूके. उन्होंने कहा पीएम मोदी को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए....राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए, देश को विश्वास में लेना चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए....कहें कि हां मुझसे गलती हो गई. मैंने आपको गुमराह किया या वो कोई दूसरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं कि अपने आकलन में मैं गलत था.