RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश
लगातार बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है. मैदान से मिली जानकारी के अनुसार इस समय तेज बारिश हो रही है और ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड के बाकी हिस्सों को कवर कर रहा है. ऐसे में मैच के शुरू होने में देरी होना तय माना जा रहा है. फैंस को अब बारिश रुकने का इंतजार है ताकि मुकाबला समय पर शुरू हो सके या फिर ओवरों में कटौती के साथ मैच कराया जा सके.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Toss Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा. गुवाहाटी में खेले जाने वाले मैच से पहले मौसम ने खेल बिगाड़ दिया है. लगातार बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है. मैदान से मिली जानकारी के अनुसार इस समय तेज बारिश हो रही है और ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड के बाकी हिस्सों को कवर कर रहा है. ऐसे में मैच के शुरू होने में देरी होना तय माना जा रहा है. फैंस को अब बारिश रुकने का इंतजार है ताकि मुकाबला समय पर शुरू हो सके या फिर ओवरों में कटौती के साथ मैच कराया जा सके. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं.
गुवाहाटी में खेले जाने वाले मैच से पहले मौसम ने खेल बिगाड़ दिया:
RR vs RCB LIVE Score, IPL 2026: Heavy Rain Delays Toss, Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli Clash Under Threat #RRvRCB #IPL2026 #RRvsRCB
Live Scorecard: https://t.co/HCb5d4iXsW
Live Updates: https://t.co/MZlGohda7b pic.twitter.com/KsggK0fYNq
— CricketNDTV (@CricketNDTV) April 10, 2026
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

