CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 10 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Will MS Dhoni Play In CSK vs LSG IPL 2026 Match: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से क्या आया बड़ा अपडेट
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

