Will MS Dhoni Play In CSK vs LSG IPL 2026 Match: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से क्या आया बड़ा अपडेट

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला कल यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. लएसजी की टीम अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ जीतकर आ रही है और टीम के पास अब खोने को भी नहीं बचा है. लेकिन सीएसके के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. इससे पबले जानते हैं कि चेपॉक की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि कल यानी 10 मई को सीएसके और एलएसजी के बीच आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई में आयोजित होगा. हालांकि मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या एमएस धोनी इस मैच में मैदान पर वापसी करेंगे.

क्या CSK vs LSG मैच में खेलेंगे एमएस धोनी

एमएस धोनी फिलहाल चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं और वह प्री-सीजन के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. 44 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के पहले 10 मुकाबले मिस कर चुके हैं. हालांकि धोनी ने चेपॉक में ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन फ्रेंचाइजी उनकी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती.

सीएसके कैंप से सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने आईपीएल जैसे हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट के लिए जरूरी मैच फिटनेस हासिल नहीं की है. लगातार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि यदि उनकी रिकवरी बिना किसी रुकावट जारी रही, तो वह टूर्नामेंट के बाद के चरणों में वापसी कर सकते हैं.

प्लेऑफ की रेस में सीएसके के लिए अहम मुकाबला

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है. टीम ने 10 मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं. ऐसे में एलएसजी के खिलाफ जीत हासिल करना सीएसके के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है, ताकि टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहें. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में आठ विकेट से मिली शानदार जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया है. वहीं धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे संजू सैमसन का प्रदर्शन भी टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने तीन और सीएसके ने दो मैच जीते हैं. हालांकि चेपॉक का घरेलू माहौल अक्सर चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में जाता है. चेन्नई की पिच इस मुकाबले में सूखी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है. वहीं दोपहर के समय समुद्री हवाओं के कारण नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.