PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 55th Match Key Players To Watch Out: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 35वां मुकाबला आज यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, इस सीजन में यहां पहला मैच खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और तीन मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक ने 11 मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (PBKS vs DC Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 17 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीता था. दूसरे मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (PBKS vs DC Key Players To Watch)

पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 171.36 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मैचों में 364 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 180.69 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मैचों में 11 विकेट झटके हैं, जबकि अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

पंजाब किंग्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. टीम के बल्लेबाज पिछले मुकाबलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाजी में केएल राहुल और नितीश राणा टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs DC 55th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.