Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’
अमित शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने पर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद नहीं होगी, बल्कि बढ़ाई जाएगी. उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के बाद हर महीने 3000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो सभी पात्र लोगों को उनके राजनीतिक जुड़ाव से परे मिलेगी.
Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य की कानून-व्यवस्था और अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, अवैध घुसपैठियों को बचाया नहीं जा सकेगा. शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में चुनावी प्रचार अपने चरम पर है और विभिन्न राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. ऐसे में उनका यह बयान चुनावी बहस को और तेज करने वाला माना जा रहा है. West Bengal Election 2026: अमति शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', UCC लागू करने, युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां समेत किए कई बड़े वादे; यहां पढ़ें मेनिफेस्टो की मुख्य बातें
अमित शाह ने कहा कि राज्य में एक-एक करके अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए बेरोजगारों के रोजगार छीन रहे हैं और सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं.
पश्चिम मिदनापुर जिले के देबरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जाएगा.
इस दौरान अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य देश को सुरक्षित बनाना है, जबकि ममता बनर्जी का एजेंडा सिर्फ सत्ता बनाए रखना है.
उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 सालों में राज्य में भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति रही है, जिसे खत्म करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल के विकास का नया दौर शुरू होगा.
अमित शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने पर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद नहीं होगी, बल्कि बढ़ाई जाएगी. उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के बाद हर महीने 3000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो सभी पात्र लोगों को उनके राजनीतिक जुड़ाव से परे मिलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

