West Bengal Election 2026: अमति शाह ने जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र', UCC लागू करने, युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां समेत किए कई बड़े वादे; यहां पढ़ें मेनिफेस्टो की मुख्य बातें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी किया.
West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी किया. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता को निराशा और भय के माहौल से बाहर निकालने का एक ठोस रोडमैप है. भाजपा ने अपने वादों में सुरक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखा है.
युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े वादे
भाजपा ने राज्य के युवाओं के लिए 1 करोड़ नई नौकरियों का सृजन करने और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. महिलाओं के लिए भाजपा ने 3,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा, घोषणापत्र में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 7वें वेतन आयोग को लागू करने और लंबित डीए (DA) के भुगतान का भी आश्वासन दिया गया है. यह भी पढ़े: Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
बीजेपी का मेनिफेस्टो
Bengal’s ruthless governance has pushed the state into deep uncertainty. Now, a new ray of hope emerges as Union Home Minister Amit Shah launches the BJP’s manifesto for West Bengal.
A clear vision focused on security, employment, women’s safety and ending corruption, West… pic.twitter.com/M5eO3aVzda
— BJP (@BJP4India) April 10, 2026
घुसपैठ पर लगाम और 'समान नागरिक संहिता'
सुरक्षा के मुद्दे पर अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार घुसपैठ को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी. घोषणापत्र के सबसे बड़े वादों में से एक समान नागरिक संहिता (UCC) का कार्यान्वयन है. शाह ने कहा, "बंगाल में घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. हम 'सिंडिकेट राज' और 'कट मनी' की संस्कृति को समाप्त करेंगे ताकि बंगाल एक बार फिर विकसित राज्य बन सके."
सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पहचान पर जोर
भाजपा ने चुनावी वादों में भाषाई पहचान को भी शामिल किया है. पार्टी ने कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का वादा किया है. साथ ही, सभी मछुआरों को पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत पंजीकृत करने और बंगाल को मछली निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
अमित शाह का संबोधन: "जनता मन से परिवर्तन चाहती है"
संकल्प पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री ने कहा, "आज बंगाल की जनता भयभीत है. प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' की कल्पना को साकार करने के लिए यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को आशा की किरण दिखाएगा. जनता अब केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन चाहती है."
चुनाव कार्यक्रम: कब होंगे वोट और नतीजे?
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
-
पहला चरण (152 सीटें): 23 अप्रैल, 2026
-
दूसरा चरण (142 सीटें): 29 अप्रैल, 2026
-
मतगणना (Results): 4 मई, 2026
वर्तमान में भाजपा बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है और इस बार 'सोनार बांग्ला' के नारे के साथ सत्ता में आने का दावा कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

