क्रिकेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडिज के बीच यह पहला मुकाबला है, ऐसे में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है. नेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रही है. अब तक खेले गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 123 रन रहा है, जिससे साफ है कि यहां रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
PSL 2026

Quetta Gladiators vs Rawalpindiz, Pakistan Super League 2026 18th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज (QTG vs RWP) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चार मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, जबकि रावलपिंडी पिंडिज लगातार चार हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरी है. टीम के लिए हसन नवाज शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 158 रन बना चुके हैं. वहीं गेंदबाजी में अबरार अहमद ने 6 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है. दूसरी तरफ, रावलपिंडी पिंडिज की टीम खराब शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश में है. बल्लेबाजी में सैम बिलिंग्स ने 139 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर ने 5 विकेट लेकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Quetta Gladiators Cricket Team vs Rawalpindiz Cricket Team Match Scorecard)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडिज के बीच यह पहला मुकाबला है, ऐसे में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है. नेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रही है. अब तक खेले गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 123 रन रहा है, जिससे साफ है कि यहां रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).