RR vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Pitch Report: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले दोनों मैच में जीत मिली है. ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे. दिग्गज विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. मिडिल आर्डर में कप्तान रियान पराग और शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल से एक जोरदार पारी की उम्मीद होगी. कप्तान रियान पराग इस सीजन अभी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर संभालेंगे.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है. जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है. हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं और टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए मजबूत कड़ी साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, टिम डेविड फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.