CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 7 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 10 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 में से 3 मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम को मजबूती देते हैं.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

