RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Pitch Report: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Guwahati Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन शानदार शुरुआत की है और दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय बेहतरीन लय में है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है, हालांकि स्पिनर्स को थोड़ी सहायता मिल सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन के आसपास है.

गुवाहाटी का मौसम (Guwahati Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी में बारिश की 56 प्रतिशत संभावना है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है. ऐसे में मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले तीन पारियों में 170 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से पिछले तीन पारियों में 248.97 की स्ट्राइक रेट से 122 रन निकले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 55.50 की औसत से 110 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से 97 की औसत से 97 रन निकले हैं. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 11.71 की औसत से सात विकेट चटकाए हैं. इस सीजन जैकब डफी के खाते में पांच विकेट आए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.