ISU vs MS, PSL 2026 40th Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल
नेशनल स्टेडियम कराची (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Islamabad United vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 40th Match Pitch And Weather Report: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 40वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस (ISU vs MS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सीजन में 9 मैचों में 5 जीत दर्ज की है और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तांस 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है और टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: HYK vs RWP, PSL 2026 39th Match Live Streaming: आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम रावलपिंडीज़ के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इस्लामाबाद यूनाइटेड इस मुकाबले को जीतकर क्वालिफायर 1 में जगह बनाने की कोशिश करेगी. टीम के कप्तान शादाब खान से एक अहम ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं स्टीव स्मिथ शानदार फॉर्म में हैं और इस सीजन में 337 रन बना चुके हैं, जिससे मुल्तान सुल्तांस की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है. दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम भी संतुलित है और उनके बल्लेबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

स्टीव स्मिथ इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. वहीं शादाब खान गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड (ISU vs MS Head To Head)

टी20 में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुल्तान सुल्तांस ने 9 मैच जीते हैं, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच रिपोर्ट (National Stadium Pitch Report)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच इस सीजन मिश्रित रही है. यहां कुछ मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं, जबकि कुछ में गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, जिससे शुरुआती ओवरों में विकेट गिर सकते हैं. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

कराची का मौसम (Karachi Weather Report)

मैच के दिन कराची का मौसम गर्म लेकिन साफ रहने की उम्मीद है. शाम के समय तापमान थोड़ा गिर सकता है, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरा मैच बिना किसी रुकावट के देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा और एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ISU vs MS 40th T20 Match Playing Prediction)

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मार्क चैपमैन, मोहसिन रियाज, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, इमाद वसीम, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा.

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), जोश फिलिप (विकेटकीपर), शान मसूद, मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान रंधावा, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इस्माइल.

नोट: इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.