GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 42nd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 30 अप्रैल को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने चार मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह मुकाबले जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. अब गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में शाहरुख खान और वाशिंगटन सुंदर अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में है. विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम होंगे, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GT vs RCB Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बढ़त मिल सकती है. हालांकि गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 45%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 55%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB 42nd T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.