Maharashtra Day 2026 Wishes: संघर्ष और शौर्य की गौरवगाथा है 1 मई, इन खास हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के साथ मनाएं महाराष्ट्र दिवस
महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Maharashtra Day 2026 Wishes in Hindi: महाराष्ट्र राज्य आगामी 1 मई 2026 को अपना स्थापना दिवस (Maharashtra State Formation Day) पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है. यह दिन केवल एक भौगोलिक सीमा के गठन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन बलिदानों और लंबे संघर्षों का प्रतीक है, जिसके बाद मराठी भाषियों (Marathi Language) को अपनी पहचान मिली. राज्य भर में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और ध्वजारोहण समारोहों का आयोजन किया जाता है, जो महाराष्ट्र (Maharashtra) की समृद्ध परंपरा, कला और वीरता की झलक पेश करते हैं.

ब्रिटिश शासन और आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों तक महाराष्ट्र और गुजरात 'बॉम्बे प्रदेश' (Bombay Presidency) का हिस्सा हुआ करते थे. जुलाई 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम पास होने के बाद देश के कई हिस्सों में भाषाई आधार पर राज्यों (जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल) का गठन हुआ, लेकिन मराठी और गुजराती भाषियों को अलग राज्य के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

अतंतः 'संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन' के कड़े संघर्ष और बलिदान के बाद, बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत 1 मई 1960 को बॉम्बे प्रदेश का विभाजन हुआ.  इसी दिन देश के नक्शे पर महाराष्ट्र और गुजरात नाम के दो स्वतंत्र राज्य अस्तित्व में आए.

सोशल मीडिया के दौर में महाराष्ट्र दिवस की खुशी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए भी साझा की जाती है. लोग गौरवशाली इतिहास से जुड़े फोटो मैसेज और कोट्स शेयर कर अपनी मराठी पहचान और अस्मिता का जश्न मनाते हैं. सार्वजनिक अवकाश होने के कारण, लोग इस दिन ऐतिहासिक किलों की यात्रा करते हैं और सांस्कृतिक सभाओं में भाग लेते हैं. आप भी अपनों के साथ महाराष्ट्र दिवस के ये हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स शेयर कर सकते हैं.

1- महाराष्ट्र दिवस का उत्सव
भारत राष्ट्र और महाराष्ट्र के लिए हितकारी हो
युवाओं में साहस का संचार हो और
उनका हर सपना साकार हो.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
मराठी अस्मिता पर आपको
गर्व की अनुभूति हो,
ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
समाज में शांति और
सौहार्द की स्थापना हो
ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
युवाओं के सपनों का उचित निर्माण हो
आपको महाराष्ट्र के गौरवशाली
इतिहास का बोध हो, ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
समाज के हर वर्ग का उत्थान हो
राज्य की संस्कृति और अधिक
समृद्धशाली बने.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर राज्य की राजधानी मुंबई के शिवाजी पार्क में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें राज्य के विभिन्न सशस्त्र बलों और पुलिस की टुकड़ियां हिस्सा लेती हैं. इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, संतों की पावन भूमि और लोक कलाओं जैसे लावणी और पोवाड़ा को याद किया जाता है. यह दिन महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों को भी रेखांकित करता है.