सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर को भी इस मामले में पछाड़ा
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अपने इस चहिते स्टार को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं. जिसके लिए वो सभी फिल्म पर अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) का ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज कर दिया. दोपहर 4 बजे के करीब इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया. रिलीज के साथ ही फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल इस फिल्म को अब तक 3.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर के नाम था. जिसने 3.6 मिलियन लाइक्स हासिल किया था. आपको बता दे कि सुशांत के फैन्स लगातार इस फिल्म के थियेटर में रिलीज करने की मांग कर रहे थे. लेकिन मेकर्स ने इसे OTT पर ही रिलीज करने का फैसला किया. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.
ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अपने इस चहिते स्टार को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं. जिसके लिए वो सभी फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी नजर आने जा रही हैं. ये उनकी पहली फिल्म होने जा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने इसे काफी पसंद किया. बॉलीवुड के भी कई सितारों ने भी इसकी तारीफ़ की. ऐसे में अब इसके ट्रेलर ने महज 8 घंटे में 4 मिलियन के करीब लाइक्स इकट्ठा करके बता दिया है कि लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर कितनी दीवानगी है.
ध्यान रहे कि हम लाइक्स की बता करें हैं व्यूज की नहीं. क्योंकि दिल बेचारा को ट्रेलर को अभी तक 13 मिलियन व्यूज मिले हैं. लेकिन जिस तरह से दर्शक प्यार दिखा रहे हैं. उससे आने वाले समय ये फिल्म आगे और कई रिकॉर्ड बनाए तो हैरानगी नहीं होनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

