RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित प्रदर्शन कर रही है.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित प्रदर्शन कर रही है. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर सट्टा बाजार गर्म (RR vs RCB Satta Bazar)
इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है. सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है. हालांकि मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स को हल्का फेवरेट माना जा रहा है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी किसी भी समय मैच का रुख पलट सकती है, इसलिए मुकाबला पूरी तरह खुला रहेगा. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है, उस पर कम भाव मिलता है, जबकि दूसरी टीम पर ज्यादा रिटर्न दिया जाता है. हालांकि मैच के दौरान ये भाव बदलते रहते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा या जुआ को बढ़ावा नहीं देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

