बॉलीवुड

Happy Birthday Ranveer Singh: पति के जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने इस खास फोटो के साथ दी बधाई

दीपिका ने रणवीर सिंह संग एक ब्लैक एंड वाईट फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही है.

Happy Birthday Ranveer Singh: पति के जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने इस खास फोटो के साथ दी बधाई
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में तमाम फ़िल्मी सितारें रणवीर को इस मौके पर जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए. ऐसे में जब उनके बर्थडे के खत्म होने में कुछ समय बचा है तो एक्ट्रेस और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी बेहद ही ख़ास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. दीपिका ने रणवीर सिंह संग एक ब्लैक एंड वाईट फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही है.

इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा कि मेरी जिंदगी के रोशनी हो. मेरे यूनिवर्स का तुम ही सेंटर हो. तुम्हारी अच्छी हेल्थ और शांति की कामना करती हूं. बाकी मैं आपको खुद ही बताउंगी. आई लव यू.

दीपिका के पोस्ट पर उनकी खास दोस्त फराह खाना भी रणवीर को जन्मदिन की बधाई देती दिखाई दी. जबकि उनके इस पोस्ट को 9 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

आपको बता दे कि रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनके फैन क्लब ने एक गांव के स्कूल को कंप्यूटर भी डोनेट किया है. उनके फैन क्लब के मेंबर खेंडेकर ने बताया कि "इस परियोजना का कुल बजट 30,000 रुपये है."उन्होंने आगे कहा, "इसमें से 15,000 रुपये दो बेसिक कंप्यूटरों के लिए होगा, 10,000 रुपये, स्कूल की दीवारों की रंगाई के लिए और बच्चों के लिए इनडोर गेम के लिए 5,000 रुपये आवंटित किए जाएंगे. तो कृपया आगे आएं और जितना हो सके उतना दान करें और हमारे देश के भावी युवाओं को अधिक शिक्षित करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).