Film Producer Harish Shah Passes Away: बॉलीवुड के वेटरन फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हरीश शाह का हुआ निधन
बॉलीवुड के वेटरन फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का आज निधन हो गया. 76 साल की उम्र में आज सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है. बीते काफी समय से वो कैंसर से जूझ रहे थे जिसके बाद आज उन्होंने उस दुनिया को अलविदा कह दिया.
Film Producer Harish Shah Passes Away: बॉलीवुड के वेटरन फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह (Harish Shah) का आज निधन हो गया. 76 साल की उम्र में आज सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है. बीते काफी समय से वो कैंसर (Cancer) से जूझ रहे थे जिसके बाद आज उन्होंने उस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने कई सारी फिल्मों के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम किया है. इनमें काला सोना, मेरे जीवन साथी, धन दौलत, जलजला, जाल- द ट्रैप, होटल, राम तेरे कितने नाम जैसी फिल्में शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, उनका देहांत आज सुबह 6 बजे के करीब उनके घर पर हुआ. बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'वाय मी' का निर्माण भी किया था जिसके लिए उन्हें प्रेसिडेंट अवॉर्ड भी मिला था. उनके भाई विनोद शाह ने बताया कि आज मुंबई के पवनहंस शमशान भूमि (Pawan Hans Crematorium) पर उनका अंतिम संस्कार दीपहर 1 बजे किया जाएगा.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकरों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान और अब हरीश शाह के निधन की खबर आई जिससे बॉलीवुड में शोक के बदल छाए हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

