Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Pitch Report: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY