अजय देवगन ने फिल्म बोल बच्चन के 8 साल पूरे होने पर किया ट्वीट, तो प्राची देसाई ने कहा- आप हमें भूल गए
बोल बच्चन ने 8 साल पूरे कर लिए है तो अजय देवगन ने एक ट्वीट करते हुए फोटो शेयर की. जिसमें वो अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं.
अजय देवगन (Ajay Devgn) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कॉमेडी से सजी फिल्म बोल बच्चन (Bol Bachchan) के 8 साल पूरे हो गए हैं. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, असिन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, नीरज वोहरा और अर्चना पूरण सिंह मुख्य किरदार में नजर आई थी. दर्शकों को रोहित शेट्टी की ये फिल्म बेहद पसंद आई थी. ऐसे में अब जब इस फिल्म ने 8 साल पूरे कर लिए है तो अजय देवगन ने एक ट्वीट करते हुए फोटो शेयर की. जिसमें वो अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं.
इस ट्वीट के साथ अजय देवगन ने लिखा कि जब बच्चन बोलते हैं तो मैं सुनता हूं. खासकर अमित जी. बोल बच्चन के 8 साल पूरे. जिसके बाद इसमें उन्होंने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के साथ रोहित शेट्टी को टैग किया है. लेकिन इस ट्वीट को देखने के बाद अब एक्ट्रेस प्राची देसाई ने अजय देवगन को ट्रोल किया है.
प्राची ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हेल्लो अजय देवगन आप हम बाकी सभी असिन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, नीरज वोहरा और अर्चना पूरण को टैग करना भूल गए. आपके प्यारे, हमने साथ फिल्म मिलकर एक शानदार फिल्म बनाई.
Hey @ajaydevgn looks like you forgot to mention the rest of us aka #Asin @Krushna_KAS @apshaha #Asrani ji #NeerajVohra ji #JeetuVerma , yours truly & everyone involved in making this baller of a film 🙂 #8YearsOfBolBachchan https://t.co/8PpnjnFNad
— Prachi Desai (@ItsPrachiDesai) July 6, 2020
प्राची के इस ट्वीट कर पर अभी तक अजय देवगन का कोई जवाब सामने नहीं आया है. लेकिन ट्विटर पर लोग प्राची के इस स्टैंड की तारीफ़ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

