बॉलीवुड

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर देख बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे थे. लेकिन लॉकडाउन को देखते मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करना सही समझा.

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर देख बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ
दिल बेचारा के ट्रेलर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रियेक्ट (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया. फिल्म के ट्रेलर को सभी से बेशुमार प्यार मिल रहा हैं. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) भी नजर आने जा रही है. ये संजना की पहली फिल्म है. ये फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें इमोशन की भी भरमार देखने को मिल रही है. मुकेश छाबड़ा की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म द फाल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी एडाप्टेशन है. फिल्म में सुशांत और संजना के अलावा सैफ अली खान और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे.

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही ना केवल दर्शक बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहें हैं. अनिल कपूर, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, मनोज वाजपेयी और रकुल सिंह सहित कई सितारें फिल्म की तारीफ़ करते दिखाई दिए. आप भी देखिए किस तरह ये सभी सितारें तारीफ़ कर रहें हैं.

अनिल कपूर

राजकुमार राव 

रितेश देशमुख 

मनोज वाजपेयी 

रकुल प्रीत सिंह 

आपको बता दे कि फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे थे. लेकिन लॉकडाउन को देखते मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करना सही समझा. फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney +Hotstar) पर 24 जुलाई, 2020 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि फैंस इस फिल्म को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).