CCTV in All Police Stations: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुलिस थानों और जांच एजेंसियों को CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश
यह निर्देश जस्टिस आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली बेंच ने जारी किए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये CCTV कैमरे पुलिस स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, लॉक अप, रिसेप्शन एरिया, कॉरिडोर, लॉबी, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के कमरे, थाने के बाहर स्थापित किए जाने चाहिए.