Priyanka Chopra ने शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस को बताया रियल लाइफ बॉलीवुड हीरो
शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. जिसमें निक और प्रियंका हिंदू रीती-रिवाज से शादी करते दिखाई दे रहें हैं. इस तस्वीर में निक प्रियंका के हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं. अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग प्रियंका ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी. दोनों ने क्रिस्चन और हिंदू रीती रिवाज से शादी रचाई थी. शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. जिसमें निक और प्रियंका हिंदू रीती-रिवाज से शादी करते दिखाई दे रहें हैं. इस तस्वीर में निक प्रियंका के हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं.
इस फोटो को शेयर करते हुए निक ने लिखा कि 2 दिन, दो शादी और अब 2 साल. मुझे इस बात का गर्व है कि प्रियंका चोपड़ा से उनके देश में शादी की. वो भी हिंदू ट्रेडिशन से. मैं खुद को बेहद लकी महसूस करता हूं. वक़्त कितना तेजी से बीत रहा है. हैप्पी हिंदू एनवर्सरी ब्यूटीफुल.
View this post on Instagram
निक के इस पोस्ट को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जवाब में कमेंट लिखते हुए कहा कि मेरे असल जिंदगी के बॉलीवुड हीरो हो तुम.

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर निक के साथ शादी तस्वीरें शेयर कर बधाई दी थी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात मेट गाला में हुई थी. जिसके बाद से ही ये जोड़ा एक दूसरे के करीब आने लगा. जिसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी रचा ली. जिसके बाद से
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

