Isabelle Kaif Song Mashallah: सलमान खान भी हुए कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की खूबसूरती के दीवाने, शेयर किया उनका नया गाना 'माशाल्लाह'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अपनी हॉट पर्सनालिटी से सभी का दिल जीता. पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कैटरीना बॉलीवुड में सक्रीय हैं और उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला.
Isabelle Kaif Song Mashallah: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अपनी हॉट पर्सनालिटी से सभी का दिल जीता. पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कैटरीना बॉलीवुड में सक्रीय हैं और उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला. अब उन्हीं की तरह उनकी बहन इसाबेल कैफ भी ग्लैमर जगत में अपना दमखम दिखाने जा रही हैं. इसाबेल जहां बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं वहीं सलमान खान (Salman Khan) भी उन्हें इसके लिए काफी सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.
इसाबेल ने अपना नया गाना 'माशाल्लाह' रिलीज किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. सलमान खान ने इसाबेल के इस गाने को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "अरे वाह...प्यारा सॉन्ग और तुम काफी अच्छी लग रही हो. ढेर सारी बधाई इसाबेल कैफ."
View this post on Instagram
इस गाने को सिंगर डीप मनी ने गाया है जिसमें इसाबेल अपने हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 21 लाख 42 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और अब सलमान द्वारा इसे शेयर करने के बाद काफी लोग इसे देख रहे हैं और इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि इसाबेल कैटरीना की छोटी बहन हैं और उनसे 8 साल छोटी हैं. कैटरीना को मिलकर ये सभी 7 बहनें हैं जिनमें से 3 कैटरीना से बड़ी हैं और 3 उनसे छोटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

