Veteran Actor Shivkumar Verma Suffering from COPD: वेटरन एक्टर शिवकुमार वर्मा की हालत गंभीर, CINTAA ने अक्षय कुमार, सलमान खान से मांगी मदद
वेटेरन एक्टर शिवकुमार वर्मा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से जूझ रहे हैं और उनकी हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. इस बात की जानकारी सिंटा ने बुधवार को देते हुए बताया कि एक्टर को तत्काल आर्थिक मदद की जरुरत है.
Veteran Actor Shivkumar Verma Suffering from COPD: वेटेरन एक्टर शिवकुमार वर्मा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से जूझ रहे हैं और उनकी हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. इस बात की जानकारी सिंटा (CINTAA) ने बुधवार को देते हुए बताया कि एक्टर को तत्काल आर्थिक मदद की जरुरत है. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्विटर पर एक्टर के स्वास्थ को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें कोविड-19 (COVID-19) होने की आशंका भी है और इसलिए उन्हें जल्द से जल्द पैसों की जरुरत है.
सिंटा ने अपने ट्विटर पोस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार और विद्या बालन समेत अन्य लोगों को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने लिखा, "तत्काल मदद की गुहार! सिंटा मेंबर शिवकुमार वर्मा सीओपीडी से पीड़ित हैं और उन्हें कोविड-19 की भी आशंका है. अस्पताल का खर्च उठाने के लिए उन्हें तत्काल पैसों की जरुरत है. हमारी आपसे विनम्र गुजारिश है कि आप से जो कुछ भी हो सके वो मदद करें."
AN URGENT CALL FOR HELP! CINTAA Member Shivkumar Verma is suffering from COPD and is also suspected of COVID-19. He is in need of urgent funds for hospital expenses. We humbly urge you to please help by donating whatever you can @actormanojjoshi @amitbehl @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/4MYcEtmBIN
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) December 2, 2020
AN URGENT CALL FOR HELP! #CINTAA Member Shivkumar Verma is suffering from COPD and is also suspected of COVID-19. He is in need of urgent funds for hospital expenses. We humbly urge you to please help by donating whatever you can @amitbehl @akshaykumar @TeamAkshay @iamvidyabalan pic.twitter.com/DIZYvcZaOW
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) December 2, 2020
उन्होंने एक्टर की फोटो के साथ उनकी बैंक डिटेल्स को भी ट्विटर पर शेयर किया है. उल्लेखनीय है कि शिवकुमार वर्मा बाजी जिंदगी की और हल्ला बोल सहित कई सारे टीवी शोज और फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

