देश

Cyclone Burevi: तमिलनाडु और केरल पर चक्रवात 'बुरेवी' का खतरा, सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से की स्थिति के बारे में चर्चा

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस बाबत बात की. केरल के सीएम ने बताया, "पीएम मोदी से चक्रवात की स्थिति के बारे में चर्चा हुई. मैंने उन्हें चक्रवात के मद्देनजर राज्य द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी.

Cyclone Burevi: तमिलनाडु और केरल पर चक्रवात 'बुरेवी' का खतरा, सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से की स्थिति के बारे में चर्चा
केरल के सीएम पिनराई विजयन (Photo Credits: ANI/File)

नई दिल्ली:  चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' के मद्देनजर केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुतबिक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का रूप लिया है. मौसम विभाग ने बताया कि दो दिसंबर को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से चक्रवाती तूफान बुरेवी के रूप में गुजरने का पूर्वानुमान है. इस दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से इस बाबत बात की. केरल के सीएम ने बताया, "पीएम मोदी से चक्रवात की स्थिति के बारे में चर्चा हुई. मैंने उन्हें चक्रवात के मद्देनजर राज्य द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी." न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी. तमिलनाडु और केरल में 'निवार' के बाद मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का खतरा, 2 दिसंबर को पार करेगा श्रीलंकाई तट.

ANI अपडेट:

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है. विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा. विभाग ने पहले कहा था कि दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में तीन दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

इस बीच मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 30 नवंबर से एक दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में और एक से तीन दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से एवं पूर्वी श्रीलंका तट से दूर ही रहें. गौरतलब हो कि इससे पहले ही 25-26 नवंबर की रात तमिलनाडु-पुडुचेरी के समुद्री तट के आसपास निवार तूफान टकराया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).