Viral Video: शराब के नशे में गले में सांप लेकर घूमता रहा युवक, आसपास खड़े लोगों में फैला डर, मध्य प्रदेश के सागर का वीडियो आया सामने
पिछले दिनों सांप के काटने से कई सर्पमित्रों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के गोंदिया में भी शराब के नशे में एक युवक सांप को लेकर घूम रहा था और इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी.
सागर, मध्य प्रदेश: पिछले दिनों सांप के काटने से कई सर्पमित्रों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के गोंदिया में भी शराब के नशे में एक युवक सांप को लेकर घूम रहा था और इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी. अब सागर से ही एक हैरान कर देनेवाला वीडियो सामने आया है. जो सागर के झुला वाले फर्श चौराहे का बताया जा रहा है. यहांपर एक युवक सांप को खिलौना समझकर उसके साथ खेल रहा है. कभी ये युवक सांप को हाथ से पकड़ता है तो कभी उसको गले में लपेट लेता है. इस दौरान आसपास खड़े लोग भी सहम और डर जाते है और वह इस युवक को दूर ही देख रहे है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस युवक की करतूत पर गुस्सा जाहिर किया है.इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Death by Snake Bite: जहरीले सांप के साथ स्टंट करना पड़ा महंगा! काटने से हुई युवक की मौत, महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
शराब के नशे में युवक ने गले में लपेटा सांप
सागर के झूला तिराहे पर एक युवक का सांप के साथ खिलवाड़ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करीब 5 फीट लंबे सांप को युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गले में डालकर और विभिन्न तरीकों से पकड़कर सड़क पर प्रदर्शन करता नजर आया. #MadhyaPradesh #Sagar #ViralVideo #MPNews pic.twitter.com/xjpT5vk50f
— Vistaar News (@VistaarNews) July 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

