Sanjeeda Shaikh Hot Photos: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख के एब्स देखकर दंग हुए फैंस, देखें उनकी हॉटनेस से भरी ये तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस से लोगों को हैरान करती हुई नजर आ रही हैं. संजीदा ने आज इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने 6 पैक एब्स फ्लौंट करती हुई दिखाई दे रही हैं.
Sanjeeda Shaikh Hot Photos: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस से लोगों को हैरान करती हुई नजर आ रही हैं. संजीदा ने आज इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने 6 पैक एब्स फ्लौंट करती हुई दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर उनकी इस फोटो को देखने के बाद उनके सभी फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें फिटनेस क्वीन भी कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल (Viral) हो रही है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.
संजीदा ने इंटरनेट पर इस फोटो को शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुईं अपने एब्स दिखाए. फोटो को देखकर पता चलता है कि वो अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
संजीदा इसी तरह से अपनी फिट और अपने हॉट अंदाज से अपने चाहनेवालों का दिल जीतती आई हैं. उन्होंने टीवी शो 'क्या होगा निम्मो का' (2005) से बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2012 में टीवी एक्टर आमिर अली से शादी की थी.
View this post on Instagram
मीडिया में आमिर और संजीदा की शादीशुदा जिंदगी में दरार की काफी खबरें सुनने को मिलती हैं. ये भी कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं. हालांकि इस विषय पर ये दोनों ही चुप्पी साधे हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

