Ananya Panday and Siddhant Chaturvedi Photos: गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी, देखिए तस्वीरें
इस मौके पर अनन्या पांडे ने जहा ब्लू डेनिम जैकेट और वाईट पैंट पहन रखी थी वहीं सिद्धांत का लुक भी देखते ही बन रहा है. हालांकि अनन्या इस दौरान मास्क भी पहने दिखाई दी.
आज सुबह मुंबई (Mumabi) के गेटवे ऑफ़ इंडिया से बोट पकड़कर अलीबाग़ जाते हुए अनन्या पांडे (Ananya Panday ) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को स्पॉट किया गया. दरअसल ये दोनों दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म में साथ नजर आने जा रहे हैं. शकुन बत्रा की नई फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से अलीबाग में चल रही है. जिसके लिए दीपिका पादुकोण को भी पिछले कई दिनों से अलीबाग जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है. ऐसे में आज अनन्या और सिद्धांत को बोट से अलीबाग़ जाते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया. जबकि वहीं ये दोनों भी कैमरे के सामने जमकर फ्लांट करते दिखाई दिए.
इस मौके पर अनन्या पांडे ने जहा ब्लू डेनिम जैकेट और वाईट पैंट पहन रखी थी वहीं सिद्धांत का लुक भी देखते ही बन रहा है. हालांकि अनन्या इस दौरान मास्क भी पहने दिखाई दी. जाहिर है कोरोना वायरस के इस दौर में सावधानी बेहद जरूरी है. आप भी देखिए इनकी तस्वीरें और वीडियो.

View this post on Instagram
बात करें शकुन बत्रा की इस फिल्म की तो इसका टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिल्म एक रोमांटिक कहानी से भरी है. फिल्म का पहला शेड्यूल गोवा में पहले शूट किया जा चुका है. इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहें हैं. पहले ये फिल्म साल 2021 में फरवरी महीने में रिलीज होनी थी. लेकिन अब इसकी रिलीज बढ़ा दी गई है. हालंकि नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

