Bird Flu Update: कानपुर जू के सभी पक्षियों को मारने के आदेश, Lucknow Zoo बंद
कोरोना संकट के बीच जहां वैक्सीन के आने के बाद थोड़ी लोग थोड़ी राहत की सांस ले रहे थे. वहीं, बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने दस्तक देकर लोगों की नींद उड़ा दी है. इस वक्त देश के सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रशासन ने कानपुर चिड़ियाघर (Kanpur Zoo) में बाड़े के सभी पक्षियों को मारने का आदेश दे दिया है. क्योंकि कानपुर चिड़ियाघर में भी पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं. इससे पहले बर्ड फ्लू के वायरस मिलने के बाद चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन बंद कर दिया गया था. इसके अलावा चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है.