Ali Abbas Zafar की पत्नी अलीसिया ने सलमान खान की फिल्म भारत में किया था काम, इस गाने में आई थी नजर
अली अब्बास जफर और अलीसिया की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. नतीजा ये रहा कि डायरेक्टर ने 3 जनवरी को अपने होमटाउन देहरादून में शादी रचा ली थी.
बॉलीवुड के नमी डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपनी शादी का ऐलान किया. हर कोई हैरान रह गया. अली ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अलीसिया नाम की लड़की शादी रचा ली है जो फ़्रांस (France) में रहने वाली ईरानियन हैं. लेकिन अब अलीसिया की पहचान से धीरे-धीरे पर्दा उठता जा रहा है. दरअसल अली अब्बास जफर और अलीसिया की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. नतीजा ये रहा कि डायरेक्टर ने 3 जनवरी को अपने होमटाउन देहरादून में शादी रचाई थी.
मिडडे से बात करते हुए अली अब्बास जफर ने बताया कि मैं फ्रांस में काम से गया था. जहां अलीसिया से मिला और मिलते ही मुझे उससे प्यार हो गया. मैं 2 साल तक उसे मनाता रहा है. ये समझाने की कोशिश करता रहा कि मैं उसे हमेशा खुश रखूंगा. ये काफी मुश्किल था. लेकिन मुझे खुशी है कि वो मान गई.
अलीसिया ने सलमान खान की फिल्म भारत के गाने स्लो मोशन में डांस किया है. इस गाने कई सारे फिरंगी डांस करते दिखाई देते हैं. जिसमें से एक अलीसिया भी हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अली अब्बास जफर की पहली वेब सीरीज तांडव इस हफ्ते अमेजन प्राइम पर प्रीमियर होने जा रही हैं. 15 जनवरी से दर्शक से स्ट्रीम कर सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

